बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म ”बार बार देखो” में उनके बचपन का किरदार चाइल्ड एक्ट्रैस नाएशा खन्ना निभाएंगी। आपको बता दें कि इससे पहले नाएशा खन्ना ने अक्षय कुमार की फिल्म “ब्रदर्स” में किरदार निभाया था।
फिल्म “ब्रदर्स” में नाएशा अक्षय कुमार और जैकलिन फर्नांडीज की बेटी की भूमिका में थी। और अब एक बार फिर से नाएशा फिल्म “बार बार देखो में” कैटरीना कैफ के बचपन का किरदार निभाती नजर आएँगी।
बता दें कि फिल्म “बार बार देखो” में कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदार में है। पहली बार कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक साथ फिल्म में नजर आने वाले है। फिल्म नित्या महरा के निर्देशन में बन रही है।


























