बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ की शूटिंग मलेशिया में शुरू कर दी है। ख़बरों के मुताबिक यह फिल्म 2017 में रिलीज़ होने की उम्मीद की जा रही है।
आपको बता दें कि यह फिल्म 2015 में आई ‘बेबी’ की अगली किश्त है। इसमें मनोज बाजपेयी और दक्षिण भारतीय अभिनेता पृथ्वीराज भी महत्वपूर्ण किरदारों में नज़र आएंगे। फिल्म शिवम् नायर के निर्देशन में बन रही हैं, फिल्म के निर्माता नीरज पांडेय हैं।
फिल्म ‘पिंक’ में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए वाहवाही बटोरने वाली तापसी ने अपने बयान में कहा, ‘यह मेरे लिए इस साल की खास फिल्मों में से एक है। मलेशिया में एक्शन दृश्यों की शूटिंग की जा रही हैं।
फिल्म को बड़े पैमाने पर मलेशिया में फिल्माया जाएगा, जिसमें हमारे साथ फिल्म के लगभग सारे कलाकार मौजूद रहेंगे। यह निश्चित तौर पर अगले साल मेरे लिए बड़ी फिल्म साबित होने वाली है।’ दोनों कलाकार कुछ महत्वपूर्ण खतरनाक एक्शन दृश्यों की शूटिंग करेंगे।
इसके अलावा तापसी अपनी नयी फिल्म ‘गाजी’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ ‘बाहुबली’ फेम राणा दग्गुबती लीड रोल में हैं।




























