बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव का कैंसर से शुक्रवार रात 12.30 बजे निधन हो गया। शनिवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा में हुआ।
आदेश को अंतिम विदाई देने अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी, सोनू निगम, शेखर सुमन, साजिद वाजिद, सुनिधि चौहान, उदित नारायण, रवि किशन समेत कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची। इस दौरान आदेश की पत्नी विजयेता पंडित, बिग बी को देखते ही रो पड़ीं।
पांच साल से कैंसर से पीड़ित मशहूर म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव की शुक्रवार रात मौत हो गई। आदेश को मल्टीपल मायेलोमा (प्लाज्मा सेल्स का कैंसर) था। करीब डेढ़ महीने पहले तीसरी बार कैंसर के लक्षण उभरने के बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


























