Shahrukh Khan के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की तहरीर

0
31

ट्रैन में सफर कर अपनी फिल्म ‘रईस’ का प्रमोशन कर रहे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अब मुसीबत में घिर गए हैं और उनके खिलाफ हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज करने की तहरीर दी गयी हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में कुछ दिन पहले शाहरुख़ प्रमोशन करने गुजरात पहुचे थे जहां गुजरात के वडोदरा रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ जुटी थी। खबर ही कि स्टेशन पर लगभग 15 हजार लोग शाहरुख से मिलने आये थे।

भारी भीड़ के चलते स्टेशन पर भगदड़ मच गयी जिसमे एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गयी।  अब मामले ने तूल पकड़ ली हैं। भारी भीड़ की वजह से पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था।

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इस घटना को गंभीरता से लिया हैं। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि आरपीएफ के महानिदेशक को मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

//platform.twitter.com/widgets.js

अधिकारियों ने बताया कि फरीद खान पठान नाम के 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई हैं। फरीद स्थानीय सपा नेता थे।  शाहरुख ने बाद में जारी किये गए बयान में फरीद की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह उनके साथ यात्रा कर रही एक महिला पत्रकार के रिश्तेदार थे और उससे मिलने स्टेशन आये थे।

बता दें कि इस भगदड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बड़ोदरा रेलवे पुलिस में शाहरुख के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की तहरीर दी गयी हैं।

 

मथुरा पहुँचे Shah Rukh Khan स्टेशन पर मची भगदड़, महिलाओं और बच्चों की निकली चीख-पुकार देखिये…

SHARE

LEAVE A REPLY