Tiger के लिए Niddhi Agerwal ने साइन किया ‘No Dating Clause’

0
632

बॉलीवुड एक्शन हीरो अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी नयी फिल्म “मुन्ना माइकल” के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस भी फाइनल कर ली गयी हैं।

गौरतलब है कि अब तक आपने बॉलीवुड में ‘नो प्रेगनेंसी क्लॉज़’ और ‘नो मैरिज क्लॉज़’ सुने होंगे और फिल्म में कई बार एक्ट्रेस से काम करवाने के लिए ये डील भी साइन करवाई जाती हैं। लेकिन हम आज आपको ‘नो डेटिंग क्लॉज़’ के बारे में बता रहे हैं।

जीहां फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ से बॉलीवुड में कदम रख रही अभिनेत्री निधि अग्रवाल से हाल ही में ‘नो डेटिंग क्लॉज़’ साइन कराया गया हैं। अब जब तक इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो जाएगी तब तक निधि किसी को भी डेट नहीं कर पाएंगी।

फिल्म निर्माताओ का कहना है कि उनसे ये डील इसलिए साइन करवाई गयी है क्योंकि यह उनकी पहली फिल्म है और हम नहीं चाहते कि उनका कही और ध्यान भटके इसलिए उनसे ये कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट पर निधि का कहना है कि, उन्हें इस कॉन्ट्रैक्ट से कोई भी आपत्ति नहीं हैं, बल्कि अच्छा ही है कि वह अब अपना पूरा ध्यान फिल्म पर दे पाएंगी।

आपको बता दें कि विकी राजन इस फिल्म के निर्माता हैं और फिल्म सब्बीर खान के निर्देशन में बन रही हैं। फिल्म अगले वर्ष 2017 में रिलीज होगी।

nidhi-agerwal

SHARE

LEAVE A REPLY