‘Munna Bhai 3’ की स्क्रिप्ट तैयार, जल्द रिलीज होगी फिल्म

0
15

अभिनेता संजय दत्त और अरशद वारसी की अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘मुन्ना भाई’ सीरीज की तीसरी कड़ी ‘मुन्ना भाई 3’ भी जल्द ही फ्लोर पर उतरेगी। खबर है कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और जल्द ही फिल्म पर काम शुरू हो जायेगा।

अरशद वारसी ने कहा कि ‘मुन्नाभाई’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी की स्क्रिप्ट तैयार है। इसमें वह ‘सर्किट’ की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘इरादा’ को लेकर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरशद ने कहा, ‘राजकुमार हिरानी ने मुझसे बात की और उन्होंने कहानी के बारे में बताया और यह शानदार है।

इसकी कहानी आज के समय में प्रासंगिक है। ‘फिल्म के शूटिंग शेड्यूल के बारे में उन्होंने कहा, ‘जैसे ही बायोपिक पूरी होगी, हम 2018 में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।’

SHARE

LEAVE A REPLY