Mughal-e-Azam का बनेगा सीक्वल “अनारकली की वापसी”
56 वर्ष पहले भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई यादगार फिल्म “मुगल-ए-आजम” का सीक्वल बनने जा रहा है। जीहां अब इस यादगार फिल्म का सीक्वल बन्ने जा रहा है। और इस फिल्म के सीक्वल को मरहूम निर्माता-निर्देशक सुलतान अहमद की पत्नी फराह सुल्तान बनाएंगी।
70 और 80 के दशक में प्यार का रिश्ता, “धर्म कांटा”, “हीरा”, “गंगा की सौगंध”, “दाता” जैसी फिल्मों के साथ सुल्तान अहमद ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बनायी थी।
सुलतान प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाले “मुगल-ए-आजम” के सीक्वल का नाम “अनारकली की वापसी” रखा गया है। सीक्वल फिल्म में मुगल-ए-आजम से आगे की कहानी होगी।

















