सेमीफाइनल हारने के बाद, धोनी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ी
2015 ICC World Cup का दूसरा सेमीफाइनल मैच जोकि इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेल गया था जिसमे इंडिया की बुरी तरीके से हार हो गयी और ऑस्ट्रेलिया जीत गया साथ ही ऑस्ट्रेलिया फाइनल में क्वालीफाई हो गया अब ऑस्ट्रेलिया न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 29 मार्च को फाइनल मैच खेलेगा।
एक ओर जहाँ विराट खोली के मैच के दौरान ख़राब परफॉर्मेंस के लिए उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को दोषी ठहराया जा रहा है तो वाही दूसरी तरफ इंडिया के फैन्स के रोष और गुस्से को मद्देनजर रखते हुए धोनी के घर के बाहर सुरक्षा बल बढ़ा दिया गया है।
फाइनल से इंडिया के बाहर हो जाने के बाद भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर के बाहर सुरक्षा काफी बढ़ा दी गयी है उनके घर के बाहर काफी हद तक पुलिस बल तैनात है।
वहां सशस्त्र बलों की अतिरिक्त तैनाती कर दी गयी है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि भारत की हार के बाद क्रिकेट प्रेमियों में बढ़े आक्रोश के मद्देनजर एहतियातन भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी।
धोनी ने बताया रांची पुलिस उनके घर की पूरे वर्ष सुरक्षा करती है लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण मैचों और प्रतियोगिताओं के समय में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाती है।

















