भारत की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एमएस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ धूम मचा रही है, फिल्म गुरुवार (6 अक्टूबर) तक 94.13 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।
‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ को अब महाराष्ट्र में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की भूमिका अदा की है। फिल्म में धोनी के जीवन के सफर को दिखाया गया है।
झारखंड और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों ने कुछ दिन पहले ही फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर दिया था। अब महाराष्ट्र सरकार ने भी फिल्म के लिए मनोरंजन कर को माफ करने का फैसला किया है।
फिल्म के निर्माता अरूण पांडेय ने यहां एक वक्तव्य में कहा, ‘‘हम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी टीम के राज्य में माही के जीवन पर बनी फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए शुक्रगुजार हैं। माही का सफर प्रेरणादायी है और इसके जरिए अधिक लोग फिल्म और इस शानदार खिलाड़ी के जीवन को देख सकेंगे।’’
“ms dhoni: the untold story” box office collection daily earnings watch




























