इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित बनी फिल्म ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ इस शुक्रवार 29 सितंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में है।
‘एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’ को झारखंड सरकार ने कल मनोरंजन कर एवं लेवी से मुक्त करने का फैसला किया है। वाणिज्य कर विभाग के प्रधान सचिव केके खंडेलवाल ने आज यहां जारी सरकारी अधिसूचना में इस बात की घोषणा की.अधिसूचना में कहा गया है कि झारखंड में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य के मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हालों में महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी इस फिल्म पर मनोरंजन कर एवं लेवी नहीं लगायी जायेगी।
फिल्म में धोनी की बचपन से लेकर एक महान क्रिकेटर बनने तक की पूरी स्टोरी दिखाई गयी है।



























