इंडियन क्रिकेट वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ और ऐश्वर्या राय बच्चन की अभिनीत फिल्म ‘सरबजीत’ ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई है।
बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने के बाद अब ये दोनों बॉलीवुड फिल्मे ऑस्कर पुरस्कार पाने की रेस में आ गयी हैं। खबर है कि ऑस्कर पुरस्कार पाने की दावेदार फिल्मो की सूची जारी की गयी है और इस लिस्ट में 336 फिल्में शामिल हैं।
आपको बता दें कि भारतीय अमेरिकी फिल्मकार मीरा नायर के निदेर्शन में बनी फिल्म ‘क्वीन ऑफ कात्वे’ भी इस सूची में शामिल है। यह फिल्म ग्रामीण यूगांडा की एक लड़की के प्रेरणादायक जीवन और सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

























