भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक “MS Dhoni: The Untold Story” सिनेमाघरो में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसको देखने के बाद दर्शक बड़ी ही बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है। फिल्म में धोनी की बचपन से लेकर एक महान क्रिकेटर बनने तक की पूरी स्टोरी दिखाई गयी है।
फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में है। और एक्ट्रेस दिशा पटानी फिल्म में धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड का किरदार निभाती नजर आएँगी। अब आपको इस फिल्म के बारे में बताते है एक बड़ी और चौंका देने वाली खबर।
धोनी ने इस फिल्म के लिए कितने पैसे लिए हैं इस सस्पेंस से अब पर्दा उठ गया है। खबरों के मुताबिक टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान धौनी ने इस फिल्म के लिए 60 करोड़ रुपये लिए हैं। खबर के मुताबिक 20 करोड़ रुपये तो धोनी को फिल्ममेकर ने तभी दे दिए थे जब उन्होंने इसके लिए NOD (सहमति) दिया।
मीडिया में आई एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने फिल्म प्रोड्यूसर से पहले 80 करोड़ रुपये की मांग की थी। लेकिन थोड़े नेगोसिएशन के बाद तय हुआ कि उन्हें 20 करोड़ NOD के बाद मिलेंगे जबकि बचे हुए 60 करोड़ रुपये फिल्म रिलीज के बाद मिलेंगे।
खबरों की माने तो भारतीय महिला मुक्केबाज मैरीकॉम ने अपनी बायोपिक के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। इस फिल्म ने 104 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी बायोपिक के लिए कोई फीस नहीं ली थी।



























