फिल्म ‘Mr. Chaalu’ में काम नही करेंगी Priyanka Chopra

खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने रीमा कागती के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मिस्टर चालू’ में काम करने से मना कर दिया है। जीहाँ प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी है।

बताया जाता है कि इस फिल्म में प्रियंका और फवाद खान को शामिल किया गया था। बता दें कि फिल्म में पहले कंगना रनौत और सैफ अली खान को अप्रोच किया गया था। बाद में कंगना ने फिल्म छोड़ दी।

और अब प्रियंका ने भी फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। आपको बता दें कि फिलहाल प्रियंका भोपाल में अपनी आगामी फिल्म ‘गंगाजल २’ की शूटिंग में व्यस्त है।

‘गंगाजल 2’ अजय देवगन की फिल्म ‘गंगाजल’ का सीक्वल है। लेकिन इस बार इस फिल्म में मुख्य किरदार में अजय देवगन नही होंगे बल्कि में प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार निभा रही है।

आपको बता दे की ये फिल्म महिला आईएएस और आईपीएस अधिकारियों से प्रेरित बताया जाता है।

priyanka 2