Mouni Roy ने Rithvik Dhanjani को जड़ा एक जोरदार थप्पड़

मशहूर टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अभी हाल ही में एक्टर रित्विक धनजानी के गाल पर एक जोरदार थप्पड़ मार दिया  खबर है कि मौनी रॉय ने एंड टीवी के रियलिटी शो “सो यू थिंक यू कैन डांस” की शूटिंग के दौरान रित्विक को थप्पड़ जड़ दिया।

आपको बता दें कि टेलीविज़न के ये दोनों स्टार्स इस शो को होस्ट कर रहे है। दरअसल, शो के प्रतिभागी तरुण अपनी पार्टनर मैनेक्वीन के साथ डांस कर रहे थे तभी इसे और रोचक बनाने के लिए मौनी ने मैनेक्वीन का हाथ पकड़कर रित्विक के एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

बता दें कि मजाक में मारा गया ये थप्पड़ रित्विक को भारी पड़ गया। थप्पड़ पड़ने से उनका गाल काफी सूज गया था।  इस दौराब रित्विक को अपने सूजे हुए चेहरे के साथ ही एपिसोड की शूटिंग करनी पड़ी।

आपको बता दें कि मौनी रॉय टीवी पर “देवो के देव… महादेव” से लाइमलाइट में आई थी।  इसके अलावा मौनी इन दिनों पॉपुलर टीवी सीरियल “नागिन” में किरदार निभा रही है जिससे वे काफी फेमस हुई हैं।

mouni roy with rithvik