मशहूर टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर आई है। आपको बता दें कि मौनी रॉय आगामी फिल्म ‘तुम बिन 2’ से अपनी बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। मौनी जो कि एकता कपूर के टॉप रेटेड और पॉपुलर टीवी शो ‘नागिन’ में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकीं हैं। और अब वह बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने जा रहीं हैं।
खबरों के मुताबिक, मौनी रोमांटिक फिल्म ‘तुम बिन 2’ में एक आइटम नंबर करती नज़र आएंगी। बता दें कि मौनी एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। और अपने इस बड़े हुनर को वह अब बड़े परदे पर दिखने वाली हैं।
यह सांग एक पंजाबी सांग होगा जिसको लोकप्रिय पंजाबी गायक हार्डी संधू ,और नेहा कक्कर ने गाया है। यह गीत फिल्म में पंजाबी तड़का लगा देगा। इस सॉन्ग को रेमो डिसूजा कोरियोग्राफर कर रहे हैं।
मौनी लीड एक्टर्स नेहा शर्मा, आदित्य सील और आशिम गुलाटी तीनों कलाकारों के साथ नजर इस फिल्म में आएंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुभव सिन्हा ने किया हैं। यह फिल्म 18 नवम्बर को सिनेमाघरों में लगेगी।



























