टेलीविजन के मशहूर सीरियल ‘नागिन’ में नजर आ चुकी और इन दिनों ‘नागिन 2’ में नजर आ रही टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इस शो से काफी लोकप्रियता हासिल की हैं। इस सीरियल में मौनी नागिन का रोल अदा कर रही है जोकि अब काफी लोकप्रिय हो चुका हैं।
हाल ही में आयी खबरों के अनुसार ऐसा सुनने में आया है कि मौनी अब छोटे परदे पर सफलता हासिल करने के बाद बड़े परदे पर आने की तैयारियों में हैं। और खबर तो यह भी है कि वह किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सिल्वर स्क्रीन पर हीरोइन बन सकती हैं।
वही मौनी भी सलमान को अपना गॉडफादर मान रही हैं। मौनी को कई बार सलमान के साथ समय बिताते देखा गया हैं और मौनी सलमान के मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी गेस्ट के रूप में आ चुकी हैं।
सुनने में तो यह भी आया है कि सलमान के भाई अरबाज खान मौनी को लेकर फिल्म बनाने की तैयारियों में हैं। फिलहाल अभी इस बात की कोई आधारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।

























