पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोन के जीवन पर आधारित उनकी डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘मोस्टली सनी’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है।
पिछले कुछ वर्षों में लगातार बॉलीवुड में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की जाने वाली सनी अपनी इस डॉक्यूमेंटरी फिल्म से नाराज़ दिखाई दे रही हैं। वह अपनी इस फिल्म से बिलकुल भी खुश नहीं हैं। शायद यही वजह हो सकती है कि पिछले दिनों वह इसके प्रीमियर पर टोरंटो नहीं पहुंची थीं।
सनी का कहना है कि फिल्म के निर्देशक दिलीप मेहता ने मेरे जीवन के किस्सों की वजह मेरी बायोपिक फिल्म को अपने विचारों से भर दिया है। अब यह फिल्म उनकी बायोपिक लग ही नहीं रही है। सनी ने कहा कि अब इस फिल्म में मेरी कोई सच्ची कहानी है ही नहीं।
इस फिल्म में सनी के साथ उनके पति अभिनेता डेनियल वेबर भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन दिलीप मेहता ने किया है। इस फिल्म को दिलीप अगले साल 2017 में भारत में रिलीज़ करना चाहते हैं।























