बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन आगामी वर्ष में अपनी अपनी फिल्मो को लेकर बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकते है। जीहाँ दरअसल जहाँ एक ओर ऋतिक अपनी आगामी फिल्म “मोहनजोदड़ो” में नजर आने वाले तो वही दूसरी ओर अक्षय कुमार की अगली फिल्म का एलान हो गया है जिसका टाइटल नाम है “Rustom”
अभी हाल ही में कल अक्षय कुमार के बर्थडे पर नीरज पांडे ने अक्षय कुमार के साथ आगामी फिल्म “रुस्तम” का एलान कर दिया था। बता दें कि फिल्म “स्पेशल 26” और “बेबी” के बाद अक्षय तीसरी बार नीरज पांडे के साथ काम करने वाले है।
रुस्तम एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म होगी और अगले वर्ष 2016 में 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तो वही खबर है कि ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म “मोहनजोदड़ो” भी 12 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
मोहनजोदड़ो फिल्म एक ईपिक एडवेंचर रोमांटिक फिल्म है जोकि आशुतोष गोवारीकर के निर्देशन में बनी है। ‘मोहनजोदड़ो’ में अभिनेत्री पूजा हेगड़े ऋतिक रोशन के साथ मुख्य किरदार में है। यह उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। आपको बता दे कि पूजा हेगड़े ने फिल्म मोहनजोदड़ो में अपनी शूटिंग पूरी कर ली है।
अगर ये दोनों फिल्मे एक साथ रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मो में जमकर टकराव होगा।





























