‘Mohenjodaro’ की रिलीज में नहीं हुआ कोई बदलाव, ‘Rustom’ से होगा टकराव
आपको बता दें कि निर्देशक आशुतोष गोवारीकर की निर्देशित और बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की अभिनीत फिल्म “मोहनजोदड़ो” को रिलीज करने की तारीख में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि अक्षय कुमार अभिनीत “रुस्तम” से टकराव से बचने के लिए मोहेनजोदड़ो के रिलीज की तारीख को टाला जा सकता है।
आशुतोष प्रोडक्शन हाउस के प्रवक्ता ने इस आशय की खबरों का खंडन करते हुए कहा, “मीडिया की हाल की खबरों के संबंध में यह स्पष्टीकरण है कि एक अन्य प्रोडक्शन हाउस ने आशुतोष की आगामी फिल्म मोहेनजोदड़ो की रिलीज की तारीख के बारे में बातचीत की है।
आशुतोष प्रोडक्शन के प्रवक्ता के रूप में मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि उन्होंने कोई बातचीत नहीं है और मोहेनजोदड़ो को रिलीज किए जाने की तारीख में कोई बदलाव नहीं हुआ है।”
प्रवक्ता ने कहा कि एक साल से भी पहले 15 जनवरी को जैसे कि आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी, फिल्म 12 अगस्त को ही रिलीज होगी। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म रुस्तम को भी इसी तरीख को रिलीज किया जाना है। फिल्म ‘रुस्तम’ टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी हैं। फिल्म में एक्ट्रेस इलिआना डिक्रूज अक्षय कुमार के साथ नजर आएँगी।

















