बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजो दाड़ो’ के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में बीते बुधवार को ऋतिक और पूजा मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुँचे।
इस दौरान ऋतिक व्हाइट टी-शर्ट, लेदर जैकेट और डेनिम्स में दिखे। वहीं, पूजा हेगड़े डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पीच एम्ब्राइडेड आउटफिट में दिखाई दी।इस दौरान ऋतिक और पूजा के साथ शो की टीम ने जमकर मस्ती की।
सामने आयी फोटोज में से एक फोटो में ऋतिक फेमस कैरेक्टर डॉक्टर मशहूर गुलाटी उर्फ सुनील ग्रोवर की बम पर लात मारते दिखाई दे रहे हैं।बता दें कि फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है। लेकिन इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्तम’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दोनों फिल्मो के बीच बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा टकराव देखने को मिलेगा।
‘Mohenjodaro’ vs ‘Rustom’ Big Clash, Release On Same Day



































