Cricketer Shami की पत्नी की फोटो पर लोगों ने किए भद्दे कमेंट्स…

0
29

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी इन दिनों अपनी तस्वीर को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल हाल ही में उनकी पत्नी की फोटो पर लोगो ने भद्दे कमेंट्स किये है जिनका शमी ने भी मुँह तोड़ जवाब दिया हैं।

आपको बता दें कि शमी ने 23 दिसंबर को सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक फोटो शेयर की थी जिसमे उनकी पत्नी ने स्लीव्स कट गाऊन पहना हुआ था। बस फिर कुछ लोगों ने उनके कपड़े पहनने का ढंग और धर्म को लेकर टिप्पणियां करना शुरू कर दिया।

फिर शमी ने इसका मुँहतोड़ जवाब देते हुए कहा, ‘वेरी गुड़ मोर्निग’ हर किसी को जिंदगी में मुकाम नहीं मिलता। जलते रहो….’ शमी ने आगे कहा, ‘ये दोनों मेरी जिंदगी और लाइफ पार्टनर हैं। मैं जानता हूँ  कि मुझे क्या करना है, क्या नहीं। सबको अपने अंदर देखना चाहिए कि हम कितने अच्छे हैं। ‘

SHARE

LEAVE A REPLY