हाल ही में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ अब एक और नए विवाद में घिर गयी है। दरअसल आपको बता दें कि इस फिल्म के एक डायलॉग में महान दिग्गज वरिष्ठ गायककार मोहम्मद रफी का मजाक उड़ाते हुए अपमान किया गया हैं।
फिल्म में रणबीर कपूर मोहम्मद रफी की तरह गायक बनना चाहता है- ‘रफी, वो तो गाते कम थे और रोते ज्यादा थे…….’ फिल्म के इस संवाद पर सोशल मीडिया में विवाद खड़ा हो गया हैं।
जब सिंगर सोनू निगम ने ट्विटर पर पूछा, ‘क्या सच में ये डायलॉग है कि ‘रफी, वो तो गाते कम थे और रोते ज्यादा थे। ‘ इसके जवाब में लोगो ने हां कहा था। सोनू ने फिर लिखा, ‘भारत में सभ्यता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान गुजरे जमाने की बात हो गयी हैं। ‘
फिर क्या था फिल्म के निर्देशक करण जौहर के खिलाफ सोशल मीडिया पर जमकर आलोचनाएं होने लगी कि उनकी फिल्म में मोहम्मद रफी का अपमान हुआ हैं।
गायक मोहम्मद अजीज ने पांच मिनट का वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘किस बेवकूफ ने लिखे है ये डायलॉग्स ? करन जौहर को मैं बहुत काबिल समझता था लेकिन पता नहीं उन्होंने कैसे इस डायलॉग को फिल्म में शामिल किया।




























