Sunny Deol फंसे बड़ी मुसीबत में, जा सकते है जेल

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को सनी देओल अभिनीत ‘मोहल्ला अस्सी’ की झलकियों को लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को नोटिस जारी किया है।

सनी देओल की फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ का लीक ट्रेलर हाल ही में काफी विवादों में रहा था। खबरों  के अनुसार वाराणसी में सनी देओल समेत 9 के खिलाफ बरनाला में केस दर्ज किया गया है।

 धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। फिल्म में भगवान शिव को गलत तरीके से दिखाया है जिसकी वजह से सनी देओल एक बड़ी मुसीबत में घिर गए है और उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि ‘मोहल्ला अस्सी’ काशीनाथ सिंह के हिंदी उपन्यास ‘काशी का अस्सी’ पर आधारित है। इसमें सनी देओल के अलावा साक्षी तंवर और रवि किशन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की झलकियों में भगवान शिव का भेष धरे एक व्यक्ति को गाली देते दिखाया गया है।

इधर, काशीनाथ सिंह ने कहा है कि फिल्म में भगवान शिव का गाली देना उचित नहीं लग रहा है। उनके उपन्यास में कहीं भी ऐसा कोई जिक्र नहीं है। यदि फिल्म में ऐसा कोई दृश्य है, तो यह वाकई गलत है।