जबरदस्त गालियों से भरपूर है Mohalla Assi फिल्म का ट्रेलर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सनी देओल हमेशा अपनी फिल्मों में मार-धाड़ वाले एक्शन सीन करते नजर आये है। लेकिन पहली बार सनी देओल जैसे अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म ‘Mohalla Assi’ में जबरदस्त गालियां बकते नजर आएंगे।
जीहाँ सनी देओल की पहले टल चुकी फिल्म अब जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फिल्म के लीक हुए ट्रेलर में साफ़ साफ़ नजर आ रहा है कि फिल्म में किस हद तक गाली-गलोच से भरे सीन है।
आपको बता दे कि ये फिल्म चन्द्र प्रकाश द्धिवेदी के निर्देशन में बनी है और वे बॉलीवुड फिल्म्स सेंसर बोर्ड के सदस्य भी है। और अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि सेंसर बोर्ड इस गालियो से भरी फिल्म को कैसे पास करता है। क्यूंकि सेंसर बोर्ड इस बार फिल्मो में बोल्ड और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर कुछ ज्यादा ही सख्ती बरत रहा है।
फिल्म में सनी देओल, रवि किशन, साक्षी तनवर, सौरभ शुक्ला, मुकेश तिवारी, राजेंद्र गुप्ता, मिथिलेश चतुर्वेदी और सीमा आजमी किरदार निभाते हुए देखें जाएंगे।
फिल्म में टेलीविजन एक्ट्रेस साक्षी तनवर सनी देओल की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। सनी देओल एक संस्कृत टीचर और रूढ़िवादी धार्मिक पुजारी के किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म बनारस की गलियों और घाट के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म अक्टूबर या नवंबर माह में इसी वर्ष रिलीज हो जायेगी।


















