‘Mohalla Assi’ के ट्रेलर के बाद अब पूरी फिल्म हुई लीक
सनी देओल की आगामी फिल्म “मोहल्ला अस्सी” का अभी कुछ समय पहले ट्रेलर रिलीज हो गया था। और आपको बता दे ये ट्रेलर गालियों और विवादित कंटेंट्स से भरपूर था जिसका जमकर विरोध हुआ है और अभी तक फिल्म विवादों में है। सूत्रों की मानें तो सेंसर बोर्ड से ही लीक होकर इसकी कॉपी बाजार में पहुंची है। इसकी शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है।
लेकिन हम आपको बता दे कि ट्रेलर लीक के बाद अब पूरी की पूरी फिल्म लीक हो गयी है। सनी देओल की विवादित फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ ऑनलाइन लीक हो चुकी है। इस फिल्म में सबसे विववादित हिस्सा वो है जिसमे भगवान शिव को गाली देते हुए दिखाया गया था।
आपको बता दें कि ‘मोहल्ला अस्सी’ काशीनाथ सिंह के हिंदी उपन्यास ‘काशी का अस्सी’ पर आधारित है। इसमें सनी देओल के अलावा साक्षी तंवर और रवि किशन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की झलकियों में भगवान शिव का भेष धरे एक व्यक्ति को गाली देते दिखाया गया है।
इधर, काशीनाथ सिंह ने कहा है कि फिल्म में भगवान शिव का गाली देना उचित नहीं लग रहा है। उनके उपन्यास में कहीं भी ऐसा कोई जिक्र नहीं है। यदि फिल्म में ऐसा कोई दृश्य है, तो यह वाकई गलत है।
हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘मांझी : द माउंटेन मैन’ रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक होने की वजह से सुर्खियों में थी।























