बेटे हर्षवर्धन के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुँचे Anil Kapoor

0
79

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर की डेब्यू फिल्म ‘मिर्ज्या’ को हिट बनाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते। इन दिनों वे बेटे के साथ मिलकर फिल्म ‘मिर्ज्या’ को प्रमोट करने में बिजी हैं।

अापको बता दें कि हाल ही में अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन के साथ मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुँचे। यहां हर्षवर्धन से ज्यादा अनिल कपूर मस्ती के मूड में नजर आये। सेट की सामने आई फोटोज में अनिल कपूर शो के परफॉर्मर्स सुनील ग्रोवर, किकू शारदा और अली असगर के साथ फुलऑन एन्जॉयमेंट करते दिखे।

शो के दौरा अनिल कपूर अली असगर और किकू शारदा के साथ गाने ‘मसक्कली..’ पर थिरकते और स्टार्स के साथ गरबा खेलते दिखे। बता दें, फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की हर्षवर्धन कपूर और सयामी खेर स्टारर फिल्म ‘मिर्ज्या’ 7 अक्टूबर को रिलीज होगी।

kapil-sharma-show mirziya the-kapil-sharma-2 the-kapil-sharma-3 the-kapil-sharma-show-4 the-kapil-sharma-show

LEAVE A REPLY