स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित मशहूर सीरियल ‘ये है मोहबतें’ में लीड रोल निभाने वाली इशिता यानी कि एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने अभी हाल ही में टीवी अभिनेता विवेक दहिया के साथ शादी की है।
और आपको बता दें कि इसी सीरियल की एक और कास्ट ने अपनी रियल लाइफ में शादी कर ली है। जिहां इसी सीरियल में इशिता की छोटी बहन मिहिका का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मिहिका वर्मा भी अब अपनी असल जिंदगी में शादी के पवित्र बंधन में बंध गयी है।
मिहिका ने अपनी शादी का एक वीडियो पोस्ट कर अपने फैन्स को चौंका दिया है। मिहिका कुछ ही महीने पहले शादी के बंधन में बंधने के बाद अपने हस्बैंड आनंद साथ यूएस में सेटल हो गई हैं।


































