‘Bigg Boss 10’ में हिस्सा ले सकती है बोल्ड एक्ट्रेस Meghna Naidu

0
52

मशहूर टेलीविज़न रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 10वां सीजन 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस बार इस नए सीजन में सेलिब्रिटीज के साथ-साथ कई नॉन सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स भी नजर आएंगे। हाल ही में 13 नॉन सेलेब्रिटी कंटेस्टेन्ट्स के नामा भी सामने आये थे।

फिलहाल आपको बता दें कि सुनने में आया है कि बार इस शो में ‘कलियों का चमन’ फेम मेघना नायडू भी दिख सकती हैं। मेघना बॉलीवुड की ‘हवस’, ‘क्लासिक डांस ऑफ लव एंड रेन’ समेत कई साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

अापको बता दें कि कलर्स चैनल ने बिग बॉस सीजन-10 के लिए मेघना को अप्रोच किया है। इस ऑफर से मेघना भी काफी एक्साइटेड हैं और वो शो में भाग भी ले सकती हैं। वैसे, मेघना फिलहाल टेनिस प्रोफेशनल लुईस मिगुल रीस के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं।

मेघना और मिगुल साल 2011 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही दोनों शादी कर सकते हैं। इससे पहले मेघना टीवी एक्टर कुशाल पंजाबी के साथ इन्गेज्ड थीं लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे।

बता दें कि इससे पहले मेघना एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ में बेनजीर के रोल में नजर आई थीं। इसके बाद वो इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘क्या कूल हैं हम-3’ में भी नजर आई थीं।

meghna-naidu-in-bb10

LEAVE A REPLY