मुंबई क्रिकेट संघ ने Shahrukh पर लगा प्रतिबंध हटाया
शाहरुख खान के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने शाहरूख खान पर लगा लगभग 3 साल पुराना प्रवेश प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि दिवंगत विलासराव देशमुख की अध्यक्षता वाली संघ की प्रबंधन समिति ने 18 मई 2012 को शाहरूख पर एमसीए परिसर में प्रवेश पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया था जिसमें वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश भी शामिल था।
इस फैसले से दो दिन पहले मुंबई इंडियन्स पर कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के दौरान शाहरूख के सुरक्षा स्टाफ और एमसीए अधिकारियों से भिडऩे के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया था।
आपको बता दें कि प्रबंधन समिति ने मिलकर इस फैसले को लिए है और शाहरुख खान पर लगे प्रतिबन्ध को हटा दिया गया है।






















