हॉट एंड सैक्सी एक्ट्रैस सनी लियोनी इन दिनों अपनी आने वाली एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘मस्तीजादे’ के कारण सुर्ख़ियों में बनी हुई है। बता दें कि फिल्म में सनी लियोन पहली बार डबल रोल में नज़र आयेंगी। फिल्म मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनी है। फिल्म में सनी के साथ तुषार कपूर, वीरदास और रितेश देशमुख भी है।
आपको बता दें कि हाल ही में जब मिलाप अपना जन्मदिन मना रहे थे तो सनी ने बर्थडे बॉय को बिकनी टी-शर्ट भेजी। ये टी शर्ट सनी ने मिलाप झावेरी से बदला लेने के लिए भेजी थी।
दरअसल ऐसा उन्होंने इसलिए किया है क्यूंकि सनी को मस्तीजादे में कई सीन्स में बिकिनी पहननी पड़ी है, इसलिए उन्होंने बिकिनी बदला लिया है। कुछ बिकिनी टी-शर्ट्स के अलावा उन्होंने मुझे स्लोगन टी-शर्ट्स भी दी हैं।
फिल्म में सनी बहुत ही बोल्ड अंदाज में नजर आने वाली है। फिलहाल फिल्म का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है। पहले ये फिल्म इसी वर्ष 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। और अब खबर हैं कि फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी गयी है। अब ये फिल्म अगले वर्ष 2016 में जनवरी महीने में रिलीज होगी।



























