Bipasha-Karan पहुंचे ‘The Kapil Sharma’ शो में, दोहराई गई शादी की रस्में
बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंचें। इसी दौरान सेट को फूलों से सजाया गया और उनकी शादी की रस्मों को दुबारा से दोहराया गया। यह पहला मौका था, जब बिपाशा और करण शादी के बाद मीडिया से रूबरू हुए।
दोनों ने यहां शादी के बाद के एक्सपीरियंस शेयर किए। आप को बता दें कि उन्होंने कहा कि भविष्य में वे लंबे हनीमून पर जाएंगे। बिपाशा ने बताया कि करण बहुत अच्छा गाना गाते हैं और शादी में उन्होंने उनके लिए तीन गाने गाए थे।
बिपाशा के मुताबिक, उन्होंने अपने नाम के आगे सिंह ग्रोवर लगा लिया है। यानी कि अब वे बिपाशा बसु सिंह ग्रोवर कहलाएंगी। इतना ही नहीं, बिपाशा ने करण को हिदायत भी दी कि अब वे भविष्य में किसी भी एक्ट्रैस के साथ किसिंग सीन नहीं देंगे।
गौरतलब है कि बिपाशा-करण ने 30 अप्रैल को एक-दूसरे से मुंबई में शादी रचाई थी।


















