भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने मेराथन क्रिकेट सीरीज का नाम बदलकर गांधी मंडेला सीरीज रख दिया है।
अक्टूबर माह से दिसम्बर तक भारत में होने वाली मेराथन क्रिकेट सीरीज भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट सीरीज के नाम से नहीं बल्कि अब गांधी मंडेला सीरीज के नाम से जानी जायेगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने घोषणा की है कि भविष्य में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली द्विपक्षीय सीरीज को अब महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला सीरीज के नाम से जाना जाएगा।
दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज फ्रीडम ट्रॉफी के लिए खेली जाएगी जो महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को समर्पित होगी।
































