हाल ही में बीते शुक्रवार को अभिनेता संजय दत्त ने अपना 57वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके संजय दत्त को एक गिफ्ट में 91 लाख रुपए की कार मिली है।
आपको बता दें कि ये कर संजय को खुद उनकी पत्नी मान्यता ने गिफ्ट की है। मान्यता ने उन्हें ऑडी Q7 गिफ्ट की है जिसकी कीमत 91 लाख रुपए से ज्यादा है।
बता दें कि इस कार का नंबर भी 4545 है और संजय भी इस नंबर को लकी मानते हैं। इसलिए उनकी लगभग हर कार पर यही नंबर दिखाई देता है। संजय दत्त ने अपना जन्मदिन घर पर ही मनाया। उन्होंने पत्नी मान्यता और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में केक काटा। जन्मदिन की पार्टी के बाद संजय फैन्स और मीडिया से भी मिले।
आपको बता दें कि पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय ने सलमान खान को अपना छोटा भाई कहा आैर यह भी बताया की सलमान ने उन्हें फोन पर जन्मदिन की बधाई दी है। हालांकि सलमान जन्मदिन की पार्टी में कहीं दिखाई नहीं दिए।
गौरतलब है कि पिछले साल संजय दत्त जेल में थे इस वजह से उन्होने अपना जन्मदिन जेल में ही मनाया था।

































