मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 के विजेता बने नॉएडा के रहने वाले मनवीर गुर्जर जब से इस शो के विजेता बने तभी से सुखियों में छाए हुए हैं। मनवीर को लेकर मीडिया में तरह तरह की बाते हो रही हैं फिल्म चाहे वे बाते उनके आगे के करियर को लेकर हो या फिर उनकी शादी को लेकर।
जीहां ‘बिग बॉस 10’ के विजेता मनवीर गुर्जर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। उनकी शादी का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है और कुछ शादी की तस्वीरें भी सामने आयी हैं।
हाल ही में एक रिपोर्टर द्वारा शादी के सवाल पर मनवीर ने खुद कबूल किया था कि वह शादीशुदा है और उनकी एक बेटी भी हैं। अब इस शादी की तमाम खबरों के बाद मनवीर की माँ ने खुद इस शादी के सच पर अपनी चुप्पी तोड़ी हैं।
एक अंग्रेजी बेवसाइट को दिए इंटरव्यू में मनवीर की मां ने बताया कि मेरे बेटे की शादी को लेकर जो भी खबरें आ रही हैं वो गलत है। मेरे बेटे की शादी नहीं हुई है। उसकी शादी जब भी होगी धूम-धाम से होगी।
वहीँ दूसरी तरफ बिग बॉस के घर में मनवीर की दोस्त रही एक्स कंटेस्टेन्ट मोनालीसा ने कहा कि मनवीर की शादी की खबर सुनकर वह भी चौंक गयी है क्योंकि मनवीर ने शो के दौरान कभी अपनी शादी को लेकर जिक्र नहीं किया था। उन्होंने कहा कि मनवीर ने कभी भी मुझे अपनी शादी के बारे में कुछ नहीं बताया। हां, उसने ये जरूर कहा था कि वो शादी के मंडप से भाग गया था, क्योंकि वो शादी नहीं करना चाहता था।
– Manveer का बड़ा सच आया सामने, Salman ने इसलिए छुपाई थी सच्चाई



























