मशहूर टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 के विनर की घोषणा हो चुकी हैं। बिग बॉस सीजन 10 का खिताब मनवीर गुज्जर ने जीत लिया है। टॉप 4 फाइनलिस्ट में से मनु पंजाबी सबसे पहले 10 लाख रुपए लेकर घर से बाहर निकलने का विकल्प चुन कर घर से बाहर हो गए थे।
इसके बाद बचे टॉप 3 में से लोपामुद्रा राउत बाहर हुयी और अंत में टॉप में वीजे बानी और मनवीर पहुँचे जिसमे मनवीर ने इस टाइटल को अपने नाम कर लिया।
कॉमनर्स की टीम की तरफ से घर में दाख़िल हुए मनवीर को विजेता के रूप में एक ट्रॉफ़ी और 40 लाख रुपए प्राइज़ मनी दी गई है। मनवीर ने ईनाम की राशि में से 50 फ़ीसदी यानि 20 लाख रुपए सलमान ख़ान की चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन बीइंग ह्यूमेन को दान कर दिया।
सेलेब्रटी कंटेस्टेंट बानी जज फ़र्स्ट रनर अप रही हैं, जबकि एक्स ब्यूटी क्वीन लोपामुद्रा राउत सेकंड रनर अप रही हैं।

























