तमाम खबरों के बाद अब खुद Manveer ने बताये सारे सच, जानिए…

0
38

बिग बॉस सीजन 10 के विजेता मनवीर गुर्जर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए। मीडिया में उनकी शादी को लेकर तमाम खबरें सामने आ रही हैं।

खबरें आ रही थीं कि मनवीर की शादी हो रखी है और उनकी एक बेटी भी है। लेकिन अब फाइनली मनवीर ने भी इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल, मनवीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उनकी शादी हो रखी है और उनकी एक बेटी भी है।

मनवीर ने कहा, ‘मेरी शादी होने या ना होने से इस शो से रिलेटड कुछ नहीं था। मैंने ये बात शो के लिए नहीं छुपाई। मैं इमोशनल था, इसलिए मैंने इस बात का खुलासा नहीं किया। मेरी शादी 2014 में हुई थी और 4-5 महीने साथ रहने के बाद हम अलग हो गए थे।

मैं और मेरी पत्नी 1.5 साल या इससे ज्यादा साल से अलग रह रहे हैं। लेकिन जब मैं शो जीत कर घर आया तब मेरी पत्नी के घरवाले उन्हें मेरे घर छोड़ आए। मुझे खुद समझ नहीं आ रहा कि मैं अभी क्या करूं। आगे जो भी होता है मैं आपको जरूर बताऊंगा।’

मनवीर ने ये भी बताया कि उन्होंने शो के शुरुआत में अपनी शादी और बेटी के बारे में बानी जे को भी बताया था। उन्होंने कहा, मैंने ये बात इसलिए नहीं छुपाई क्योंकि इसमें कुछ गलत नहीं था। देखने वाली बात यह है कि अगर मनवीर ने यह शो जीता है तो खुद के बल पर। तो अगर मनवीर शादीशुदा है तो इसमें कुछ बुरी बात नही है।

तमाम खबरों के बाद अब खुद Manveer ने बताये सारे सच, जानिए…

SHARE

LEAVE A REPLY