‘बिग बॉस’ जीतने के बाद Manveer अब इस शो में आएंगे नजर

0
10

मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 10 का विजेता बनने के बाद मनवीर गुर्जर के आगे फ्यूचर प्लान्स को लेकर चर्चाये हो रही हैं। सुनने में आ रहा है कि वह जल्द ही एक और बड़े टीवी शो का हिस्सा बनेंगे।

हाल ही में खबर थी कि मनवीर अब MTV Roadies के इस नए सीजन Roadies Rising (2017) में कंटेस्टेन्ट के तौर पर हिस्सा लेंगे। हाल ही में ताजा खबर सामने आयी है कि मनवीर मशहूर डांसिंग टीवी रियलिटी शो ‘नच बलिये’ के इस नए सीजन का हिस्सा बन सकते हैं।

गौरतलब है कि मनवीर ने अभी कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने आगे के प्लान्स को बहुत सोच समझकर की आगे बढ़ेंगे। उनका कहना था कि वह पहले बिग बॉस के सारे एपिसोड्स देखेंगे और ये पता लगाएंगे कि जनता ने उनकी कौन सी खूबियों को पसंद किया और कौन सी आदतें उन्हें अच्छी नहीं लगी।

LEAVE A REPLY