‘बिग बॉस’ सीजन 10 के विजेता मनवीर गुर्जर वैसे तो इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। लेकिन इन सबसे हटकर एक ताजा मामला सामने आया है दरअसल मनवीर का स्वाथ्य बिगड़ गया है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा हैं।
उनकी हॉस्पिटल से एक तस्वीर भी सामने आयी हैं। मनवीर को तेज बुखार और फूड पॉइजनिंग की शिकायत के कारण अस्पताल में एडमिट कराया गया है।बताया जा रहा है कि मनवीर को तेज बुखार और फूड पॉइजनिंग की शिकायत थी।

























