खबर है कि बिग बॉस सीजन 10 के विजेता मनवीर गुर्जर एक बार फिर मुम्बई के लिए रवाना हो गए हैं। सुनने में आया है कि उन्हें बिग बॉस जीतने के बाद कई विज्ञापनों का ऑफर मिला है और साथ ही वह जल्द ही एक और बड़े शो में नजर आ सकते हैं।
जब मनवीर मुम्बई से अपने घर लौट रहे थे तो उन्होंने मुम्बई के फैंस से कहा था कि वह जल्द ही वापस लौटेंगे और अब मनवीर एक बार फिर अपने आगे के प्लान्स को लेकर मुम्बई के लिए निकल चुके हैं।
हाल ही में खबर आयी थी कि मनवीर मशहूर टीवी शो रोडीज़ के इस नए सीजन में हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही खबर तो यह भी थी कि मनवीर मशहूर टेलीविज़न डांसिंग रियलिटी शो ‘नच बलिये’ के इस साल के नए सीजन में हिस्सा लेंगे।

























