Manveer Gurjar ने किया Kamaya Punjabi को डेट, देखिये तस्वीरें….

0
30

मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 के विजेता मनवीर गुर्जर इन दिनों सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि साल ही में जानी मानी टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने मनवीर को डेट किया है और काम्या ने अपनी मनवीर के साथ इस डेट की फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में खबरे थी कि बिग बॉस जीतने के बाद मनवीर अब जल्द ही नए और बड़े टीवी शो का हिस्सा बनेंगे उनके आगामी टीवी शो में ‘रोडीज़’ और ‘नच बलिये’ की खबरें हैं।

बता दें कि मनवीर ने अपनी शादी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी है और तमाम खबरों के बाद एक इंटरव्यू में मनवीर ने खुद ये बात कही थी कि हां वह शादीशुदा है और अब वह अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY