कुछ दिनों पहले बिग बॉस’ 10 के घर से अचानक बाहर हुए कंटेस्टेन्ट मनु पंजाबी एक बार फिर से बिग बॉस के घर में वापस लौट आये हैं।
जीहां मनु पंजाबी की शो में री-एंट्री हो गई है। गौरतलब है कि 2 दिसंबर को सांस की बीमारी से मनु की मां निधन हो गया था। इस कारण मनु को बीच में ही शो छोड़कर जाना पड़ा।
वह 8 दिन घर से बाहर रहे। मनु ने 11 दिसंबर को ‘बिग बॉस’ में वापसी कर ली है। लेकिन वे फिलहाल, प्रियंका जग्गा के साथ सीक्रेट रूम में हैं। प्रियंका ने जैसे ही मनु को रूम में आते देखा तो वह ख़ुशी से उछल पड़ीं। हालांकि, जब मनु ने उन्हें बताया कि वह अपनी मां की डेथ के कारण घर से बाहर गए थे तो प्रियंका शॉक्ड रह गईं।
उन्होंने मनु को गले लगाते हुए सांत्वना दी। बता दें कि प्रियंका ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर मौजूद पहली कंटेस्टेंट हैं, जिसे मनु ने अपनी मां के देहांत की खबर खुद दी है।
घर में मौजूद बाकी कंटेस्टेन्ट्स को इस बारे में कुछ भी पता नही हैं। फिलहाल मनु और प्रियंका दोनों सीक्रेट रूम से बाकी के सदस्यों पर नजर रखे हुए हैं।




























