मनोज कुमार बनाएंगे प्रसिद्ध गणितज्ञ और खगोलशास्त्री ‘आर्यभट्ट’ पर फिल्म
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार और अभिनेता मनोज कुमार प्रसिद्ध गणितज्ञ और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। मनोज कुमार ने कहा, ‘‘मैं निर्देशक के तौर पर जल्द वापसी करने जा रहा हूं। मैं आर्यभट्ट पर फिल्म बनाने में जुटा हूं। इस फिल्म से दर्शकों को आर्यभट्ट के योगदान के बारे में बताया जाएगा। इसकी कहानी बहुत दिलचस्प है।’’
मनोज कुमार ने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। जटिल विषय होने के चलते इसकी स्क्रिप्ट पर पिछले तीन वर्षों से काम किया जा रहा है। वह इसमें नए कलाकारों को मौका देना चाहते हैं। इसलिए कास्टिंग का काम उन्होंने नमित कपूर को सौंपा है।

















