अभिनेता आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ के बाद एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। ये दोनों स्टार्स आगामी फिल्म ‘मनमर्जियां’ में नजर आने वाले है।
लेकिन आपको बता दें कि फिल्म मनमर्जियां की शूटिंग में एक बार फिर से मुसीबत आ गयी हैं। दरअसल स्पॉट पर बारिश होने की वजह से फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है। बता दें कि फिल्म का अधिकांश हिस्सा उत्तर भारत में शूट किया जाना है जोकि फिलहाल बारिश से प्रभावित है।
फिल्म का निर्देशन समीर शर्मा कर रहे है। गौरतलब है कि आयुष्मान और भूमि की रोमांटिक जोड़ी को फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में दर्शको ने खूब सराहा था और एक बार फिर से ये जोड़ी फिल्म ‘मनमर्जियां’ में रोमांटिक अंदाज में नजर आएगी।






























