उत्तराखंड में भी टैक्स फ्री हुई “मांझी- द माउंटेन मैन”
मशहूर एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्ते की अभिनीत फिल्म “मांझी- द माउंटेन मैन” कल पूरे भारत में रिलीज हो गयी है। और आपको बता दें कि ये फिल्म दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार राज्यों में पहले से ही फिल्म टैक्स फ्री हो गयीं है और खबर है कि फिल्म उत्तराखंड राज्य में भी टैक्स फ्री हो गयी है।
प्रसिद फिल्मकार केतन मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म माउंटेनमैन के नाम से विख्यात बिहार के गया जिले के गहलौर गांव के उस गरीब मजदूर दशरथ मांझी के जीवन संघर्ष पर आधारित है जो रास्ता न होने के कारण अपनी बीमार पत्नी को अस्पताल नहीं पहुंचा पाता और उसकी मौत हो जाती है। इस घटना के बाद दशरथ मांझी केवल हथौडे और छेनी से पहाड का सीना चीर कर रास्ता बनाता है ताकि फिर किसी को अपनों से जुदा न होना पडे।
Click Here To Watch “Manjhi- The Mountain Man” Box Office Collection






















