उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री होगी “Manjhi- The Mountain Man”
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी फिल्म “मांझी- द माउण्टेन मैन” उत्तर प्रदेश राज्य में टैक्स फ्री होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिल्म ‘मांझी, द माउण्टेन मैन’ को राज्य में मनोरंजन कर से मुक्त करने का फैसला किया है।
खबर है कि अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एवं फिल्म निर्देशक केतन मेहता ने कल मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी फिल्म ‘मांझी- द माउण्टेन मैन’ को उत्तर प्रदेश में कर मुक्त किए जाने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को राज्य में शूटिंग करने पर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें हर संभव सहयोग और मदद प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी राज्य में कई फिल्मों को टैक्स फ्री किया है। अभी हाल ही में अजय देवगन की अभिनीत फिल्म “दृश्यम” को भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य में टैक्स फ्री कर दिया था।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही ऑनलाइन रिलीज हो गयी है। जी हां, वैसे तो इस फिल्म को 21 अगस्त को रिलीज होना था, मगर रविवार रात से ही इसकी प्रिव्यू कॉपी टोरेंट के सभी साइटों पर उपलब्ध है।
आपको बता दें कि फिल्म ‘मांझी: द माउंटेन मैन’ बिहार के दशरथ मांझी नामक ऐसे शख्स की जिंदगी पर आधारित है, जिसने 22 साल तक छैनी और हथौड़े के बलबूते पहाड़ तोड़कर रास्ता तैयार किया था।
‘मांझी: द माउंटेन मैन’ फिल्म केतन मेहता के निर्देशन में बनी है और फिल्म को दीपा सहि प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ राधिका अप्ते ने मुख्य किरदार निभाया है।
Click Here To Watch “Manjhi- The Mountain Man” Official Trailer























