पहले ही इस साइट पर लीक हो गयी ‘Manjhi-The Mountain Man’
मशहूर अभिनेता और अपनी दमदार एक्टिंग के लिए चर्चित नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म “मांझी – द माउंटेन मैन” की रिलीज का इंतजार कर रहे है। लेकिन एक बहुत ही चौकाने वाली खबर सामने आई है।
दरअसल खबर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही ऑनलाइन रिलीज हो गयी है। जी हां, वैसे तो इस फिल्म को 21 अगस्त को रिलीज होना था, मगर रविवार रात से ही इसकी प्रिव्यू कॉपी टोरेंट के सभी साइटों पर उपलब्ध है।
आपको बता दें कि फिल्म ‘मांझी : द माउंटेन मैन’ बिहार के दशरथ मांझी नामक ऐसे शख्स की जिंदगी पर आधारित है, जिसने 22 साल तक छैनी और हथौड़े के बलबूते पहाड़ तोड़कर रास्ता तैयार किया था।
‘मांझी: द माउंटेन मैन’ फिल्म केतन मेहता के निर्देशन में बनी है और फिल्म को दीपा सहि प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ राधिका अप्ते ने मुख्य किरदार निभाया है।
Click Here To Watch “Manjhi- The Mountain Man” Film Trailer Official
























