अब हाल ही में मशहूर टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी माँ बनी हैं। उन्होंने एक बेबी बॉय को जन्म दिया हैं। अब आपको बता दें कि श्वेता के बाद अब एक और जानी मानी टीवी एक्ट्रेस के घर खुशियां आयी हैं।
बता दें कि टीवी शो ‘सुमित संभाल लेगा’ की एक्ट्रैस मानसी पारेख मां बन गईं। मानसी ने एक बेबी बेटी को जन्म दिया है। मानसी की शादी सिंगर पार्थिव गोहिल से साल 2008 में हुई थी और यह उनका पहला बच्चा है।
मानसी की बेटी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। गौरतलब है कि 2004 में आए टीवी शो ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ से मानसी ने डेब्यू किया था। वह इंडिया कॉलिंग, जिंदगी का हर पल.. गुलाल, स्टार या रॉकस्टार ) के अलावा कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।




























