Mamta Kulkarni ने खुद को बताया ‘सीता जैसा पवित्र’

0
26

ड्रग्स तस्करी में पकड़ी गयी पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने खुद को ‘सीता जैसा पवित्र’ बताया है। साथ ही कथित पति विकी गोस्वामी को रावण करार दिया है।

एक इंटरव्यू में ममता ने कहा कि वह एक ‘योगिनी’ का जीवन जी रही है। उनकी शर्त थी की ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी’ किताब पढ़ने वालो को ही वह साक्षात्कार देंगी।

बता दें कि साक्षात्कार के पहले ममता ने 90 पेज की किताब ईमेल की थी। इसमें उन्होंने बताया कि ‘करन-अर्जुन’ और ‘आशिक अवारा’ जैसी फिल्मों में सेक्स बम दिखने के बाद कैसे वह ‘योगिनी’ बनी।

बता दें कि गुरु गगनगिरि महाराज से मिलने के बाद वह आध्यात्मिकता की और अग्रसर हुई। 1995 के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी।

दो हजार करोड़ रुपए के ड्रग तस्करी के आरोप पर ममता ने कहा कि ‘पुलिस ने इसे ईगो बनाया है।  कुछ पुलिस अधिकारी इससे जुड़े प्रचार का फायदा उठा रहे है, लेकिन उन्हें अंत में कुछ नहीं मिलेगा।’

mamta kulkarni

SHARE

LEAVE A REPLY