माँ बनने की तैयारियां कर रही है बोल्ड अभिनेत्री Mallika Sherawat

0
42

लंबे समय से सुर्ख़ियों से गायब मल्लिका शेरावत को लेकर अब एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। ख़बरों की माने तो सुनने में आ रहा है कि मल्लिका माँ बनने के सपने देख रही हैं।

कभी पेरिस और कभी मुंबई में रहने वाली मल्लिका इन दिनों किसी फिल्म से नहीं जुड़ रहीं हैं। कुछ समय पहले सबको फ्रेंच बॉयफ्रेंड सेरिल ऑस्केनफेन्स Cyrille Auxenfans की खबर मिली थी, जब उन्होंने इस सेक्सी सुंदरी को बेहद महंगी विदेशी कार भेंट की थी।

ख़बरों के मुताबिक़ सेरिल फ्रेंच के बिज़नेसमैन हैं। मल्लिका और सेरिल अपने अफ़ेयर को लेकर काफी गंभीर हैं। यह भी खबर थी की बीती मई में दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है और इसका अगला कदम यह कि मल्लिका मां बनने की तैयारी में हैं।

वैसे तब मल्लिका ने शादी की ख़बरों को गलत बताया था। मगर यह बात वह छुपा नहीं पायीं की रीयल- स्टेट का कारोबारी सेरिल और सेक्सी सुंदरी दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।मल्लिका ने कहा कि में फिल्में दोबारा करना पसंद करेंगी। मल्लिका ने कहा कि अगर भट्ट साहब मुझे फिल्म की पेशकश करें, तो मैं इसका हिस्सा बनना पसंद करूंगी। वह मेरे गुरू हैं मैं जो कुछ हूं उन्हीं की वजह से हूं।

mallika-sherawat

SHARE

LEAVE A REPLY