अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिली मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत एक बार फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिली है। मल्लिका ने कहा कि उनकी किस्मत अच्छी है जो एक बार फिर से उनकी मुलकात बराक ओबामा से हुई।
मल्लिका ने ओबामा के साथ अपनी एक सेल्फी ट्विटर पर साझा की, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। मल्लिका ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “करिश्माई राष्ट्रपति ओबामा के साथ फिर मुलाकात करना भाग्यशाली होना है।
लेकिन बता दें कि इस बार ये बात सामने नहीं आई है कि मल्लिका ने ओबामा से कब और कैसे मुलाकात की है। इससे पहले मल्लिका ने लॉस एंजलिस में वर्ष 2011 में टी पार्टी में ओबामा से मुलाकात की थी।

















